कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा के कार्यकर्ताओं ने कोरबा नगर स्थित सुभाष चौक निहारिका में विरोध प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व जिस प्रकार से तमिलनाडु में घटना घटित हुई जिसमें 17 वर्षीय लावण्या नामक छात्रा को धर्म परिवर्तन के लिए प्रताडि़त किया गया था। जिस प्रताडऩा के कारणों से लावण्या ने आत्महत्या की थी और तमिलनाडु की डीएमके सरकार ने लीपापोती कर उस मुद्दे को दबाने का प्रयास किया था। इसको उठाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी एवं अभाविप के कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस का घेराव किया था। जिसमें विपरीत कार्यवाही करते हुए तमिलनाडु सरकार ने अभाविप के कार्यकर्ताओं को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में अंदर बंद करने का आदेश दिया था। इससे आक्रोशित होकर पूरे भारत भर के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग माध्यमों से विरोध प्रदर्शन किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version