प्रदेश भर में एनडीपीएस के कुल 23 अपराध और अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपियों के विरूद्ध 1072 प्रकरण दर्ज

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा पुलिस महानिदेशक को प्रदेश में सक्रिय नशीले पदार्थों के अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं, निर्देश के परिपालन में जिलों में नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में गांजा, ब्राऊन शुगर, नशीली दवायें एवं अवैध शराब का कारोबार करने वाले संगठित अपराधियों के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्यवाही की गई। रायपुर पुलिस द्वारा 20 फरवरी को नारकोटिक्स एवं सायबर सेल द्वारा मैनुअल एवं टेक्नीकल आसूचना के आधार पर नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले अंतर्राज्यीय तस्कर शेख महमूद एवं रवि नारायण को गिरफ्तार कर 15 किलो 500 ग्राम गांजा, 240 ग्राम चरस एवं बड़ी मात्रा में नशीली दवाऐं बरामद की गई, उक्त आरोपियों ने नशीला पदार्थ उड़ीसा निवासी तापस कुमार परेश एवं समीर कुमार से लाना बताये। उक्त सूचना पर रायपुर पुलिस की 10 सदस्यीय टीम उड़ीसा जाकर कैम्प कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त देश के अन्य राज्यों में भी नशीले पदार्थों की तस्करी करना स्वीकार किया उक्त आरोपियों से प्रतिबंधित टेबलेट 5630 नग नाइट्रोजन एवं 26400 नग अल्फाजोलम तथा 3100 नग पेंटाजोसिन प्रतिबंधित नशीले इंजेक्सन सहित 50 लाख रूपए मूल्य के नशीले पदार्थ एवं अन्य सामाग्री जप्त किये गये। रायपुर पुलिस द्वारा 21 फरवरी 2022 को आरोपी महेन्द्र पटेल को सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर एवं बड़ी मात्रा में 11 लाख 50 हजार रूपए के नशीली दवाओं के साथ पकड़ा गया। अभियान के दौरान राजनांदगांव पुलिस द्वारा 22 एवं 23 फरवरी को अंर्तराज्यीय आरोपी पुखराज चंदेल को गिरफ्तार कर उससे 22 लाख 26 हजार रूपए मूल्य का 371 किलो. गांजा जप्त किया गया। आरोपी द्वारा नशीला पदार्थ विक्रय कर उक्त कमाई से क्रय किये गये 57 तोला सोने के जेवर मूल्य लगभग 25 लाख रूपए एवं बिक्री की रकम 12 लाख 48 हजार 4 सौ रूपए कुल 63 लाख 24 हजार 4 सौ रूपए की बरामदगी की गयी।
अभियान के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा महाराष्ट्र से ब्राउन शुगर लाकर छत्तीसगढ़ में विक्रय करने वाले 3 अंतर्राज्यीय तस्कर मोहम्मद वाहिद, पृथ्वी सिंह एवं प्रिंस उर्फ गौतम महार को गिरफ्तार किया गया जिनसे 5 लाख रूपए मूल्य के ब्राउन शुगर बरामद किया गया। महासमुंद पुलिस द्वारा नारकोटिक्स सेल के माध्यम से नशीले दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी हितेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में दशीली प्रतिबंधित दवाये जप्त की गयी। प्रदेश के सभी जिलों में विगत एक सप्ताह से चलाये जा रहे अभियान के दौरान एनडीपीएस के कुल 23 अपराध पंजीबद्ध किये जिनमें 2 हजार 32किलो गांजा जप्त किया गया इसी तरह अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ 1072 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 हजार 65 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा एवं आने वाले दिनों में इस पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही कर उक्त अवैध कारोबार को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जावेगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version