पृथ्‍वी से बाहर जीवन की बात आती है, तो सबसे पहले जेहन में एलियन का ख्याल आता है। एलियंस को लेकर समय-समय पर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन अभी तक एक पुख्ता सबूत मनुष्य के हाथ नहीं लगे हैं जो उनके अस्तित्व की सौ फीसदी पुष्टि करता हो। दुनियाभर में कई स्पेस एजेंसियां और कई एक्सपर्ट एलियन और यूएफओ पर शोध कर रहे हैं। अब एक स्वाघोषित यूएफओ एक्सपर्ट ने दावा किया है कि उसके पास एलियन के 100 प्रतिशत सबूत हैं। उनसे नासा पर निशाना साधते हुए कहा कि, मंगल ग्रह की सतह पर “एक पुराना बूट” देखा गया है, लेकिन नासा ने इसे दुनिया से छुपा रखा है।

‘मुझे एलियन के होने के 100% सबूत मिले हैं’ यूएफओ एक्सपर्ट स्कॉट सी वारिंग का कहना है कि मेरी नई खोज से पता चला है कि, मुझे एलियन के होने के 100% सबूत मिले हैं। नासा तथ्यों को छुपा रहा है। मुझे मंगल ग्रह पर रहने वाले छोटे हरे या गुलाबी पुरुषों के बारे में पता चला है। स्कॉटका दावा है कि उनके खुलासे से लोगों को नासा के 50 साल या उससे अधिक पुराने काम पर संदेह हो सकता है। स्कॉट ने बताया कि ये चीजें नासा के मार्स रोवर द्वारा कैप्चर की गई।

24 फरवरी को मिले सबूत: स्कॉट डेली स्टार की रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कॉट ने 24 फरवरी को “प्राचीन विदेशी आकृतियों” की खोज की। उन्हें इन आकृतियां के बारे उस समय पता चला जब वह लाल ग्रह की नासा की तस्वीरों को देख रहे थे। मंगल रोवर से ली गई तस्वीरों में एक बूट, एक मूर्ति और एक दफन “चेहरा” समेत कई वस्तुओं को देखा गया है। जिसके बारे में उनका दावा है कि नासा को पता है लेकिन वह इसे जनता से छुपा रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version