कच्चा बादाम फेम सिंगर भुबन बड्याकर का बीरभूम में एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें वो घायल हो गए हैं। हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। भुबन के सीने में चोट लगी है। भुबन बड्याकर का एक्सीडेंट सोमवार को हुआ। भुबन ने हाल ही में एक कार खरीदी है। हादसा तब हुआ जब भुबन कार चलाना सीख रहे थे। हादसे के बाद कच्चा बादाम फेम सिंगर को सुपर स्पेशियलिटी में एडमिट कराया गया। बता दें कि भुबन वाड्याकर पश्चिम बंगाल में मूंगफली बेचने का काम करते थे और मूंगफली बेचते वक्त कच्चा बादाम गाना गाते थे। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो गया, जिसके बाद भुबन वाड्याकर मशहूर हो गए।
कच्चा बादाम फेम सिंगर भुबन घायल, कार चलाना सीख रहे थे तभी हुआ हादसा…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

