यूक्रेन में एक अन्य भारतीय छात्र की मौत की खबर आई है. बताया जा रहा है की पंजाब के बरनाला का रहने वाला एक छात्र जो यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा था उसकी स्ट्रोक की वजह से मृत्यु हो गई है. जानकारी के अनुसार यह छात्र पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती था. विदेश मंत्रालय की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार जिंदल को इस्केमिक स्ट्रोक से पीडि़त होने के बाद आपातकालीन अस्पताल विन्नित्सिया (कीवस्का स्ट्रीट 68) में भर्ती कराया गया था. उन्होंने आज दिन में अंतिम सांस ली. उनके पिता ने उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने की व्यवस्था करने के लिए भारत सरकार को पत्र लिखा है.
बड़ी खबर : यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत, पंजाब का रहने वाला था
Previous Articleबैंक मैनेजर पर छाया चुनाव लडऩे का नशा, अरे ये क्या कर डाला…
Next Article संयुक्त भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
