छत्तीसगढ़ राज्य में में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम का दुरुपयोग कर समस्त फिरका कूर्मि समाज को गुमराह किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं चंद्रभूषण वर्मा ही महासभा के अधिकृत महासचिव है। उक्त बातें अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उत्तम प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रेषित पत्र में कही है। इसके साथ ही इस पत्र की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ के समस्त फिरका प्रमुख, डीजीपी छत्तीसगढ़, समस्त जिलाधिकारी एवं समस्त पुलिस अधीक्षक को प्रेषित किया गया है। पत्र में महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उत्तम प्रकाश सिंह ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज जिसका पंजीयन क्रमांक 3952 दिनांक 17.09.2012 जो केन्द्रीय कार्यालय श्री बैस कूर्मि भवन महादेव घाट रोड सुंदर नगर रायपुर में स्थित है जिसे अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा पंजीयन क्रमांक 220 /1984-85 से संबद्ध बताया जा रहा है जो सर्वथा असत्य एवं अवैध है। इनके द्वारा अपने कार्यालयीय पत्र में उक्त पंजीयन एवं अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम का दुरुपयोग करते हुए सर्व फिरका कूर्मि समाज को गुमराह किया जा रहा है जो कि पूरी तरह से अनुचित है। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उत्तमप्रकाश सिंह ने बताया कि यहां यह उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा पंजीयन क्रमांक 220 /1984-85 की छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई के अधिकृत अध्यक्ष उमाकांत वर्मा महासचिव चंद्रभूषण वर्मा है। उक्त दोनों पदाधिकारी ही अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई के पूर्ण रूपेण संचालन के लिए अधिकृत किये गये है।
छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का दुरुपयोग, प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं चंद्रभूषण वर्मा ही अधिकृत महासचिव…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

