अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा जिले में अनाथ, विकलाँग एवं जरूरतमंद महिलाओं को उनके उपयोग की सामग्री वितरण करके सेवा के कार्य किया जावेगा। पूरे देश मे दिनांक 8 मार्च को महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है परन्तु देश, प्रदेश एवं जिले में आज भी ऐसी जरुरतमंद महिलाएं है जिन्हें महिला दिवस क्या होता है कब होता है इसकी जानकारी नही है, ऐसी जरूरतमंद महिलाओ के साथ एवं उन्हें उनकी जरूरत की सामग्री वितरण करके जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग बनाएगी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस। समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है। इन्ही बातों को आत्मसात करते अपना हर पर्व, हर आयोजन विगत 5 वर्षों जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग जरूरतमंद लोगों के साथ उनको उनकी जरूरत की सामग्री वितरण करके और उनके साथ खुशियां बटाते है जन समर्पण सेवा संस्था के युवा सदस्य। संस्था के प्रकाश कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम में दिनाँक 8 मार्च 2022 को महिला दिवस के अवसर पर समय :- सायं 4 बजे महिला अनाथ हॉस्पिटल, दुर्ग में 4 नग मेडिकल टी टेबल, सभी महिलाओं को नये कपडे, फल, मिष्ठान, नमकीन एवं जरूरत की सामग्री वितरण. संध्या 6 बजे वृद्धाआश्रम, दुर्ग में कपड़ा, फल, मिष्ठान, नमकीन एवं जरूरत की सामग्री वितरण, रात्रि 8 बजे दुर्ग रेल्वे स्टेशन में सभी जरूरतमंद महिलओं भोजन, साबुन, तेल, निरमा, बिस्किट, फल, का वितरण किया जावेगा। कार्यक्रम में शहर की सामाजिक, धार्मिक, मीडिया एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

