उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम में बड़ी तादात में कुर्मी समाज के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इससे उत्तर प्रदेश में कूर्मियों को एक बड़ी ताकत मिली है। साथ ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में कूर्मियों अपना एक अलग ही महत्व है। प्रदेश के कूर्मि समाज के लोगों में खासा उत्साह का माहौल है। बहरहाल चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कूर्मि समाज के नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये जाने का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार एवं महासचिव डॉ. उत्तम प्रकाश सिंह ने महासभा की ओर नवनिर्वाचित विधायकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही इन द्वय पदाधिकारियों ने कूर्मि समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सफल कार्यकाल एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है। आपकों बता दें कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा देशभर के कूर्मियों को संगठित करने भागीरथी प्रयास कर रहा है। महासभा पूरे देश में अपने संगठन विस्तार कर कूर्मि समाज के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम कर रहे है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version