ट्रक कार भिडंत में तीन लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसे की खबर छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले से सामने आई है। बताया जाता है कि तीनों मृतक ठेकेदार थे जो रायपुर से उदयपुर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसा एनएच लमना के पास हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की स्पीड अधिक थी। वहीं अचानक से कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद नेशनल हाइवे में जाम की स्थिति बन गई थी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया है। और यातायात को दूरस्त किया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

