ओडिशा में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जैसा हादसा हुआ है. सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के निलंबित विधायक की कार ने भीड़ को रौंद दिया. इसमें 7 पुलिसकर्मी समेत 23 लोग घायल हो गये हैं. घटना ओडिशा के खुर्दा जिला के बनपुर ब्लॉक में हुई. निलंबित विधायक की कार ने ब्लॉक में चेयरमैन चुनाव के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के 500-600 लोग एकत्र हुए थे. इसी दौरान बीजेडी के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ब्लॉक पहुंचे और अपनी कार से भीड़ को रौंद दिया. ड्यूटी पर तैनात 7 पुलिसकर्मी समेत 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल 7 पुलिसकर्मियों में एक महिला पुलिसकर्मी है. घायलों को तत्काल नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. भीड़ ने विधायक की कार को घेर लिया और उसके बाद उसमें जमकर तोडफ़ोड़ की. निलंबित विधायक की कार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इतना ही नहीं, लोगों ने विधायक को भी पकड़कर पीट दिया.

कार से इतने लोगों को रौंदने के बाद विधायक अपनी कार लेकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन, स्थानीय लोगों ने कार को रोककर उसमें जमकर तोडफ़ोड़ की. विधायक को भी पकड़कर पीट दिया. लोगों की पिटाई में विधायक भी घायल हो गये. विधायक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खुर्दा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलेख चंद्र पाढ़ी ने मीडिया को बताया कि विधायक की इस कारस्तानी में एक महिला समेत 7 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. घायलों में बनपुर थाना के अधिकारी भी शामिल हैं. विधायक की वजह से अलग-अलग राजनीतिक दलों के कम से कम 15 समर्थक घायल हुए हैं. एसपी ने बताया कि लोगों की पिटाई से घायल विधायक को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से उन्हें भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया. अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है. उन्होंने भरोसा दिया कि पूरे मामले की जांच की जायेगी और जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version