रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर ओमप्रकाश वर्मा की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार, राष्ट्रीय महासचिव उत्तम प्रकाश सिंह ने की है। महासभा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि आपके समाज के प्रति सेवा भाव कार्यकुशलता योग्यता एवं क्षमता के साथ अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रति आपकी अभिरूचि को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने आपकी क्षमता एवं प्रतिभा का उपयोग संगठन के विकास विस्तार एवं सशक्तिकरण के लिए करने का निर्णय लिया गया है। आपका मनोनयन करते समय महासभा को पूर्ण विश्वास है कि आपका राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में महासभा की गरिमा अक्षुण्य रखते हुए महासभा को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते रहेंगे। साथ ही महासभा की बैठकों एवं कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा आपकी उज्जवल भविष्य की कामना करता है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, ललित बिजौरा, कमल वर्मा, किशोर परगनिहा, मुकेश टिकरिहा, सरिता वर्मा, गीता वर्मा, परमेश्वर वर्मा, नरसिंग चंद्राकर, भूपेन्द्र वर्मा, मयंक वर्मा, दिनेश वर्मा, जय वर्मा, राजेश वर्मा, पूनम चंद्राकर, प्रकाश पैकरा, दिनेश देशमुख, अखिलेश कश्यप, मनोज वर्मा ने ओमप्रकाश वर्मा को महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने ओमप्रकाश वर्मा के सेवा भाव, कार्यकुशलता एवं योग्यता का रखा मान, सौंपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व…
Previous Articleसिलगेर के ग्रामीणों को अब राशन के लिए नहीं जाना पडे़गा कोसो दूर
Next Article मॉर्निंग वॉक पर निकले पार्षद की गोली मारकर हत्या
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

