रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक होटल एमरॉल्ड, रायपुर में रविवार 13 मार्च, 2022 को दोपहर 3 से बजे से आयोजित की गई.
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संस्था के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की. जिसमें भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर अम्बा देवी मंदिर, रायपुर में 1100 दीपों से महाआरती करने एवं एम. आर. कालोनी गार्डन में स्व. अजय त्रिपाठी की प्रतिमा की स्थापना के संबंध में सभी सदस्यों को अवगत कराया गया.
सभी उपस्थित सदस्यों ने चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय किया कि रविवार 8 मई, 2022 को भगवान श्री परशुराम जी जन्मोत्सव को धुमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जावेगा एवं इसकी प्रथम तैयारी बैठक रविवार 20 मार्च, 2022 को आयोजित की जाएगी.
साथ ही प्रतिमा स्थापना के संबंध में निर्णय किया गया कि स्व. अजय त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण उनकी पुण्यतिथि सोमवार दिनांक 9 मई, 2022 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कराया जाएगा एवं इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के विप्र प्रतिभाओं/समाजसेवियों का सम्मान भी किया जायेगा ।
बैठक के अंत में फूल की पंखुड़ियों से होली खेलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गयी.
आज की बैठक का संचालन महिला महासचिव सुमन मिश्रा द्वारा, आभार प्रदर्शन सांस्कृतिक प्रभारी प्रीति मिश्रा द्वारा एवं आयोजन अभिलाषा दुबे, रमाकांत दुबे द्वारा किया गया.
आज की बैठक में प्रमुख रूप से अरविन्द ओझा, सुरेश मिश्रा, संजय अवस्थी, मिथलेश रिछारिया, त्रिभुवन तिवारी, सुमन मिश्रा, प्रीति मिश्रा, बबीता मिश्रा, साधना उपाध्याय, वसुधा तिवारी, राकेश तिवारी, राजेश दीक्षित, ललिता ठाकुर, विनोद ठाकुर, जितेन्द्र बाजपेयी, भानु प्रकाश पाण्डेय, सुलभा पाण्डेय, निकिता तिवारी, सुनीता शर्मा, बी. शैलजा, नरहरि होता, गीतिका झा, अभिलाषा दुबे, रमाकांत दुबे, माही शर्मा, लक्ष्मी राव, तिवारी, आशीष शर्मा, प्रीति पाठक, राधा तिवारी आदि उपस्थित थे.
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक : परशुराम जन्मोत्सव आयोजन एवं स्व. अजय त्रिपाठी की प्रतिमा स्थापना का निर्णय
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

