प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार बीजेपी संसदीय दल की बैठक में फिल्म कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के झंडे लेकर घूमने वाले पिछले 5-6 दिनों से बौखलाए हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा, जो लोग हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी के झंडे लेकर घूमते हैं, वो पूरी जमात पिछले 4-5 दिनों से बौखला गई है। और कहां फिल्म की आर्ट, तथ्यों के आधार इसकी विवेचना करने के बजाय इसके दुष्प्रचार के लिए मुहिम चला रखे हैं। कोई सत्य उजागर करने का साहस करे। उसको जो सत्य लगा उसने उजागर करने की कोशिश की। लेकिन उस सत्य को ना समझने की तैयारी, न स्वीकारने की तैयारी ना ही दुनिया इसे देखे इसकी मंजूरी है, जिस तरह से पिछले 5-6 दिनों से षड्यंत्र चल रहा है।
जिनको ये फिल्म पसंद नहीं आ रही वे दूसरी बनाएं: मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, मेरा विषय फिल्म नहीं है। जो सत्य है उसे सही रूप में देश के सामने लाना देश की भलाई के लिए होता है। उसके कई पहलू हो सकते हैं। किसी को एक चीज नजर आती है, किसी को दूसरी नजर आएगी। जिनको लगता है ये फिल्म ठीक नहीं है वे दूसरी फिल्म बनाएं कौन मना कर रहा है। लेकिन उनको हैरानी हो रही है जिस तथ्यों को इतने सालों से दबाकर रखा, उसको तथ्यों के आधार पर बाहर लाया जा रहा है और कोई मेहनत करके ला रहा है पूरी कोशिश लग गई है। ऐसे में सत्य के खातिर जीने वाले लोगों की जिम्मेदारी है कि सत्य के खातिर वे खड़े हों। यह जिम्मेदारी मुझे है हर कोई निभाएगा।
गौरतलब है फिल्म द कश्मीर फाइल्स कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और उनके विस्थापन की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म 11 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसको दर्शकों का काफी प्यार और समर्थन मिल रहा है। फिल्म को गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा, उत्तरप्रदेश में टैक्स फ्री कर दी गई है। फिल्म को विवेक रंजन ने निर्देशित किया है। हाल ही में वे पीएम मोदी से मुलाकात की थी। फिलहाल फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ी हुई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version