छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रात चर्चित फिल्म दि कश्मीर फाइल्स देखने जायेंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा में सभी सदस्यों को आमंत्रित करते हुए कहा-चलो एक साथ जाकर फिल्म देखते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विधायकगणों और गणमान्य नागरिकों को फिल्म देखने का भेजा गया है निमंत्रण। इसके लिए राजधानी के मैग्नेटो माल के पीवीआर में आज रात 8 बजे के शो में फिल्म कश्मीर फाइल्स के लिए एक पूरा हाल बुक किया गया है।
मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों को किया आमंत्रित, कहा-चलो एक साथ जाकर फिल्म देखते हैं…
Previous Articleचंद्रनाहू (चन्द्रा) कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन एवं छात्रावास भवन के लिए शीघ्र ही भूमि आबंटन किया जाये-धनीराम चंद्राकर
Next Article लू का अलर्ट, होली के बाद शुरू होगा गर्मी का सितम
