देश में चर्चा का विषय बनी हुई एक फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक सिनेमाघर में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग थोड़ी देर के लिए बाधित होने के बाद हंगामा मच गया। दर्शकों को शांत करने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, ऑडिटोरियम के सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम (एसी) में मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे कुछ खराबी आने के कारण कर्मियों को फिल्म की स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी, जिसके बाद दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के एक शॉपिंग मॉल के भीतर स्थित मल्टीप्लेक्स के प्रबंधन ने एसी को तुरंत ठीक किया, जिसके बाद फिल्म का प्रदर्शन फिर से शुरू कर दिया गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ”एसी उपकरण में कुछ समस्या थी। थिएटर खचाखच भरा था और मंगलवार को मौसम भी थोड़ा गर्म था। दर्शक भी नयी फिल्म को लेकर उत्साहित थे। इसके परिणामस्वरूप स्क्रीनिंग रुकने पर हंगामा हुआ।” हंगामे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस थाना के अधिकारियों का एक दल भी मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे उन आरोपों से इनकार किया कि अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मल्टीप्लेक्स के एक अधिकारी ने जानबूझकर फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी थी। विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित तथा जी स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘द कश्मीर फाइल्स’ में 1990 के दशक में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन को दर्शाया गया है।
‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग बाधित होने पर लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने मामले को किया शांत
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

