बॉलीवुड में होली की धूम अभी से देखने को मिल रही है. बॉलीवुड स्टार से लेकर टीवी के कलाकार होली के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं. कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को होली की शुभकामनाएं भी देना शुरू कर दिया है. वहीं कई सितारों की होली खेलते तस्वीरें यानी कि सेट से होली खेलते हुए तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. लेकिन इन बॉलीवुड पार्टियों में होली का वह मजा नहीं जो हमें राज कपूर की होली में देखने को मिलता था. बात होली की हो, तो चाहते ना चाहते राज कपूर का जिक्र हो ही जाता है. बॉलीवुड में राज कपूर की होली पार्टी खूब मशहूर थी. बड़े-बड़े स्टार्स पार्टी का हिस्सा बनना चाहते थे, न्यू कमर्स इस पार्टी में आने के लिए तरसा करते थे. राज कपूर हिंदी सिनेमा का वो उगता चेहरा थे जिन्होंने अपना करियर तो बनाया ही साथ ही बॉलीवुड की पहचान दुनिया के हर कोने में करवाई. उन्होंने अपने ऊंचाइ भरते करियर के साथ साथ बॉलीवुड की ऊंचाई को भी देखा है. राज कपूर को होली खेलने का खूब शौक था. ऐसे में वह हर साल आर के स्टूडियो में होली पार्टी अरेंज किया करते थे. उनकी होली पार्टी बॉलीवुड की सबसे चर्चित पार्टियों में से एक थी. हुड़दंग वाली होली की एक झलक, बजते बाजे और चेहरे पर लगे गुलाल इस होली के जश्न को दोगुना कर देते थे. इनकी पार्टी की एक खास बात यह भी थी कि यह एक पॉन्ड में ढेर सारा रंग मिलाकर अपने मेहमानों के लिए तैयार रखते थे. और जो भी इस पार्टी में आता था उसे इस पौंड में डुबकी लगाकर ही एंट्री मिलती थी. जो ऐसा नहीं करता था उन्हें जबरदस्ती राज कपूर इस पौंड में डुबकी लगवाने ले जाते थे. नाच गाने और खाने पीने से साथ-साथ मेहमानों की हर जरूरत का ध्यान रखते थे शोमैन राज कपूर.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version