पाटन। पाटन प्रभारी उप संचालक डॉ राजेश शर्मा एवं टीम द्वारा जिला दुर्ग के मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक जमराव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। हाट बाजार क्लिनिक हेतु आवश्यक 11 उपकरणो एवं 69 दवाइयों की उपलब्धता की जांच की गई। उपकरण फंक्शनल है या नहीं उसे भी चेक किया गया। उपस्थित स्टाफ की जानकारी ली गई। ऑनलाइन एंट्री की जानकारी ली गई। हाट बाजार में आए नागरिकों से हाट बाजार क्लिनिक की निरंतरता के बारे में जानकारी ली गई। हाट बाजार क्लिनिक डेडिकेटेड वाहन की उपलब्धता उपस्थित समुदाय से हाट बाजार क्लिनिक से अपनी जांच ईलाज परामर्श लेने अपील की। ज्ञात है कि विकासखण्ड पाटन के 9 प्रमुख हाट बाजारों के दिवस मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक हेतु मोबाइल चिकित्सा टीम उपलब्ध रहती है। प्रमुख हाट बाजारों में केसरा, जमराव, औंधी, सेलूद, रानीतराई, जामगांव आर, बटरेल, अमलेश्वर, तेलीगुंडरा में मोबाइल टीम से स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जाती हैं।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

