कोरिया जिले के भरतपुर विकास खण्ड में स्थित रमदहा वाटर फाल में 3 युवक डूब गए हैं। ये तीनों युवक पिकनिक मनाने आए हुए थे। फिलहाल दो युवकों के शव मिले हैं वहीं एक युवक तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार ये युवक मध्यप्रदेश के मानपुर से आए थे, घटना की सूचना पर कोटाडोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। घटनास्थल में काफी बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कि यहां मौत हो रही है इसके पहले भी यहां कई जानें जा चुकी है, यह जल प्रपात देखने में जरूर छोटा दिखता है लेकिन इसकी गहराई का अंदाजा पर्यटक नहीं लगा पाते और इस प्रकार के हादसे का शिकार हो जाते हैं। पर्यटकों की जानकारी के लिए और अलर्ट जैसा कोई बोर्ड या जानकारी भी नहीं यहां लगाई गई जिससे कि लोग सावधानी बरतें जाहिर है कि स्थानीय प्रशासन भी इस प्रकार की घटनाओं के लिए कहीं न कहीं जिम्मेदार है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version