रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में बड़ा नक्सली हमला टल गया। सर्चिंग अभियान के दौरान IED की चपेट में आने से दो आला अफसर बाल-बाल बच गए। टीम ने मौके से आईईडी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार नारायणपुर SP सदानंद कुमार और IPS अक्षय कुमार कडेनार में नक्सल अभियान के लिए सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान जंगल में जवानों की टीम ने आईईडी बरामद किया। इसके बाद BDS टीम और DRG टीम ने IED को डिफ्यूज कर नक्सली घटना को टाल दिया। बता दें कि नक्सली अक्सर जवानों को निशाना बनाने के इरादे से जंगल में आईईडी बिछा देते है। कई जवान आईईडी की चपेट में आकर शहीद हुए हैं। वहीं आज नारायणपुर के कन्हार और कडेमेटा गांव आज बड़ा नक्सली हमला टल गया।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
