शादी करने का सपना संजोए सगाई के लिए ससुराल जाता, लेकिन इससे पहले होने वाली दुल्हन को लेकर ऐसी जानकारी मिली की युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। ससुराल से आई खबर से युवक इतना आहत हुआ कि उसके जान देने की ठान ली और काफी मात्रा में शुगर की गोली खा ली। ओवरडोज शुगर की गोली खाने के चलते युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भालू सटका नकटीखार निवासी संजय कुमार यादव का विवाह कटघोरा निवासी एक युवती से तय हुआ था। स्वजनों की सहमति उपरांत 19 मार्च को सगाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सगाई के लिए संजय व उसके स्वजन ससुराल जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी होने वाली पत्नी के घर छोड़कर भागने की सूचना मिली। इस घटना से संजय का दिल टूट गया और उसने आत्महत्या करने की गरज से अपने पिता के शुगर की 17 गोलियां निगल गया। परिवार के सदस्यों को जानकारी हुई, तो हड़कंप मच गया और उन्होंने आनन-फानन में संजय को अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में संजय का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

