सहकर्मी की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस चंद घंटों में ही दबोच लिया। बताया जाता है कि आरोपी युवक डाटा एंट्री आपरेटर है। मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का है। जानकारी के मुताबिक कोरबा के जिला प्रशासन कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर काम करने वाले कर्मचारी शिवम सहाय चौहान ने अपने कार्यालय में कार्यरत महिला सहकर्मी की फोटो के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने महिला के चेहरे का इस्तेमाल करते हुए उसे अश्लील तस्वीर के साथ जोड़ दिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। फोटो को छेड़छाड़ कर इसका उपयोग कर्मचारी चौहान ने अपने साथ जोड़कर किया, जिसके वायरल होने के साथ इसकी चर्चा सरगर्म हो गई। रामपुर पुलिस चौकी के निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के द्वारा शिकायत दर्ज करने पर एफ आई आर रजिस्टर की गई और इसके 5 घंटे के भीतर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को रिमांड पर ले लिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version