ग्रीनआर्मी ऑफ रायपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष नये सदस्यों का समावेश पर्यावरण संरक्षण हेतु किया जाता है, तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन हेतु शपथ दिलाई जाती है साथ ही शामिल नयें सदस्यों के लिये पर्यावरण कार्याशाला का आयोजन किया जाता है, ज्ञात हो संस्था नगर निगम के तर्ज पर रायपुर शहर में जोन और वार्ड का गठन किया है। इसी कडी में ग्रीनआर्मी टाटीबंध जोन द्वारा कल नये सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि श्री रामानंद अग्रवाल (अग्रवाल महासभा अध्यक्ष) एवं विशेष अतिथि श्री के.के अग्रवाल (पूर्व.आई.जी) के उपस्थिति में अग्रसेन भवन टाटीबंध में संपन्न हुआ। जिसमें नयें सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण संर्वधन हेतु शपथ दिलाई गई एवं वचन बद्वता दोहराई गई। संस्था विगत 5 वर्षो से निःस्वार्थ भाव से पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्य कर रही है तथा शहरवासी भी लगातार इस मुहीम में जुडने के लिये ग्रीनआर्मी में अपना सदस्यता ग्रहण कर रहे है। टाटीबंध जोन द्वारा आयोजित सदस्यता शपथ ग्रहण समरोह में मुख्य रूप से संस्था अध्यक्ष- एन. आर नायडू, अमिताभ दुबे, मोहन वल्यार्नी, सुनिता चंसोरिया, रात्रि लहरी, पुरूषोत्तम चन्द्राकर, जोन प्रभारी आशीष शर्मा,अध्यक्ष सुखदेव भामरा, सुप्रिया भामरा, आयुषी शर्मा, चंदन यादव, गोपाल मोटवानी, विकास सेठ, सुषमा बंजारी, उषा चन्द्राकर, उपस्थि रहे। कार्यक्रम के सफलता के लिये जोन प्रभारी श्री आशीष शर्मा ने उपस्थित गणमान्य नागरीकों का आभार व्यक्त किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version