छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में एक साथ 28 सीआरपीएफ जवानों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। मामले में कमांडेंट राजेश यादव ने जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 150 वीं बटालियन के सी कंपनी के जवान बीमार हुए हैं। बताया जा रहा है कि भोजन करने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी के बाद सभी जवानों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ जवानों को छुटी दे दी गई वहीं 12 जवानों को फिल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां जवानों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पुराने सरसों के तेल से बने भोजन करने के बाद जवानों की तबीयत खराब हो गई। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कमांडेंट राजेश यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बिगड़ी सीआरपीएफ जवानों की तबीयत, जांच के आदेश
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
