पति पत्नी का रिश्ता बाकी सभी रिश्तों से अलग होता है। ये रिश्ता झूठ पर नहीं टिका होना चाहिए, अगर कोई भी झूठ का सहारा लेता है तो कभी ना कभी रिश्ते में कड़वाहट आ ही जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत सी पत्नियां अपने पति से कई बातें छुपाती हैं। क्योंकि हर किसी के जीवन में कुछ ऐसा होता है जसे वह किसी के साथ शेयर नहीं कर सकते। आज हम ऐसी कुछ बातों का जिक्र कर रहे हैं जिसे पत्नी अपने पति के साथ शेयर करना पसंद नहीं करती है लगभग हर महिला कभी ना कभी किसी के प्रति आकर्षित होती ही है, लेकिन वह अपने सीक्रेट क्रश को किसी के साथ शेयर करना पसंद नहीं करती है। कई बार अपने रिश्ते को बचाने के लिए भी वह ये बात भूलकर भी पति के सामने नहीं करती। हर महिला के पास पैसे बचाने और उसे छुपाए रखने की कला होती है। वह घर के छोटे-बड़े खर्चों को मैनेज करने के दौरान पैसे बचाती रहती हैं, जो जरुरत में उनके काम आते हैं। हालाकि वह इन पैसों को पति से छुपाने की हरसंभव कोशिश करती है। ये बात तो हम जानते हैं कि सहेलियों के बीच घंटों- घंटों बातें होती है। महिलाएं अपनी सहेलियों को सब कुछ बता देती हैं लेकिन पति को हमेशा यही कहती हैं कि उसने ये बात किसी से नहीं कही है। ऐसे में वह पति से कुछ बातें छुपाती है। लड़कियां अपने पति से मायके की बात सबसे ज्यादा छुपाती है । वह कोशिश करती है कि मायके की संपति के बारे में वह किसी को ना बताए। कई बार मायके वालों की परेशानियों को भी खुद ही संभाल लेती है। पति-पत्नी के बीच कई बार ऐसी बातें हो जाती है जिन्हें लेकर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाती है। लेकिन लड़ाई -झगड़े से बचने के लिए वह चुपचाप पति की हां में हा मिला देती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version