जशपुरनगर। पत्थलगांव राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम गोड़ीकला के यूनिक स्नैक्स मिक्सचर फैक्टरी के चौथे फ्लोर में आग लगने की सूचना मिलने पर पत्थलगांव के स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंचकर आग को काबू पा लिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कोई जनहानि नहीं हुई है। साथ ही मौके पर टीम द्वारा प्रकरण बनाया गया और स्थानीय प्रशासन पूरी सहायता कर रही है। सूचना मिलने पर जशपुर, अम्बिकापुर और रायगढ़ से फायर ब्रिगेड बुलवाया गया और प्रशासन ने समय पर आग को काबू कर लिया गया है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
