छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। यहां पर जामगांव रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की 7 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। मालगाड़ी का इंजन भी पटरी से उतर गया है। शुरुआती सूचना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अफसर बिलासपुर से मौके के लिए रवाना हो गए है। यह हादसा रायगढ़ जिले के जामगांव स्टेशन के पास हुआ है। कई डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं घटना के बाद कई यात्री ट्रेनें बाधित हो गई हैं। कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसको लेकर फिलहाल रेलवे प्रशासन कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। वहीं नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है। पीआरओ साकेत ने बताया कि 16 वैगन पटरी से उतर गए हैं। इस रूट पर फिलहाल सभी मूवमेंट बंद कर दिया गया है। राहत कार्य के साथ रेलवे मंडल बिलासपुर से जीएम और डीआरएम कुछ ही देर पहले रवाना हो गए हैं। वहीं इस एक्सीडेंट का बाद मुंबई-हावड़ा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। राहत की बात है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन भारी संख्या में माल का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ ही देर में रेलवे प्रशासन द्वारा अलग अलग स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनों और कैंसिल गाडिय़ों की डिटेल जारी किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, इंजन समेत 7 बोगियां पटरी से उतरीं
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
