रात के अंधेरे में अपनी पत्नी को किसी गैर मर्द की बांहों में देख पति ऐसा आगबबूला हुआ कि उसने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दे बैठा। हुआ यूं कि एक युवक को तीन बच्चों की मां से इश्क हो गया था। महिला भी इस युवक की ओर आकर्षित हो गई और इन दोनों के बीच मधुर संबंध बनते गये। अब यह संबंध में कभी भी बनने लगते थे। इसकी भनक जब महिला के पति को लगी तो उसने इन दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और प्रेमी युवक की हत्या कर दी, पति के गुस्से को देखते हुए पत्नी ने भी पाल बदल लिया और प्रेमी की हत्या में पति की मदद कर दी। यह सनसनीखेज मामला बिहार के मधुबनी जिले से सामने आया है जहां एक युवक को पड़ोस में रहने वाली तीन बच्चों की मां से प्यार हो गया। युवक संग महिला का प्रेम संबंध कुछ इस तरह परवान चढ़ा कि वे वक्त-बेवक्त मिलने लगे थे। युवक की विवाहित प्रेमिका ने एक रात उसे मिलने के लिए बुला लिया। महिला ने युवक को गांव के ही एक जगह पर आधी रात के बाद मिलने के लिए बुला लिया। फिर क्या था इश्क के आग में अंधा युवक दौड़े-भागे नियत स्थान पर जा पहुंचा। जहां युवक और महिला के बीच प्यार परवान चढऩे लगा। लेकिन शायद उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि प्यार का ये परवान उसका आखिरी सफर साबित होगा। महिला और युवक दोनों प्यार में सराबोर हुए जा रहे थे। लेकिन इस बात की भनक महिला के पति को हो गई। वह अपनी ही पत्नी का पीछा करते हुए उस जगह पर आ पहुंचा जहां उसका आशिक और महिला एक दूसरे के साथ प्यार में डूबे हुए थे। पति ने जब अपनी ही पत्नी को रात के अंधेरे में दूसरे शख्स की बाहों में देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इधर मौके पर अपने पति को देखकर महिला के भी होश उड़ गए। आपा खोए शख्स ने पत्नी के प्रेमी पर हमला कर दिया। इसके बाद डर के मारे महिला भी पाला बदलते हुए पति के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version