रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल मेकाहारा में आजकल कैंसर रोग विभाग में समुचित व्यवस्था नही होने से कैंसर जैसे गम्भीर बीमारी से ग्रसित मरीज औऱ उनके परिजन हलाकान-परेशान हैं। छतीसगढिय़ा सर्व समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने छतीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को पत्र लिखकर मेकाहारा हॉस्पिटल के कैंसर विभाग के अव्यवस्था से अवगत कराते हुए शीघ्र व्यवस्था सुधारने का आग्रह किया है। श्री यदु ने बताया कि कैंसर हॉस्पिटल में कई अत्याधुनिक मशीन खराब पड़ी है और कई नई मशीनें खरीदी के बाद भी वर्षों से उपयोग में नही आ रहा है। हॉस्पिटल नर्सिंग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है जिसके कारण एक-दो वार्डो को बंद करना पड़ा है। रमेश यदु ने आगे कहा कि छतीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल होने के कारण प्रदेश और पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज करवाने आते है जिसमें गरीब, किसान और मजदूर परिवारों की संख्या ज्यादा होती हैं। हॉस्पिटल में मशीनों के खराबी और नर्सिंग स्टाफ की कमी से इलाज ठीक नहीं हो पाता और मरीज के साथ परिजनों को भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंत्री की तरफ से इस विषय में गंभीरता विचार से निराकरण का आश्वासन मिला है। रमेश यदु के साथ वरिष्ठ पत्रकार यशवंत यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता दिनेश निर्मलकर भी उपस्थित थे।
छतीसगढिय़ा सर्व समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने लिखा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को पत्र, किया मेकाहारा हॉस्पिटल में कैंसर इलाज की व्यवस्था सुधारने का आग्रह
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

