छत्तीसगढ़ राज्य के खैरागढ़ विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में मतदान के दौरान मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। आज मंगलवार को मतदान के दिन सुबह से ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की भीड़ देखी गई। वहीं दोपहर बाद तेज और चिलचिलाती धूप में भी मतदाताओं का उत्साह बरकरार रहा और इसका नतीजा यह रहा कि दोपहर तीन बजे तक 65.68 प्रतिशत मतदान की प्रक्रिया हो चुकी है। इसमें पुरूष 65.04 प्रतिशत और महिला 66.33 प्रतिशत वोट दे चुके हैं। शाम पांच बजे तक मतदान होना है। इसको लेकर दोपहर की धूप और गर्मी में भी मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी भी लगातार मतदान केंद्रों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावी जानकारी ले रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version