रायपुर। प्रदेशवासियों को महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगा है। आज छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जनसुनवाई के बाद बिजली दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की। नई दरों के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लगभग प्रति यूनिट 10 पैसे अधिक देना होगा। वहीं इंडस्ट्रीज के लिए लगभग 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है। 220 द्म1 एवं 132द्म1 के उच्च दाब स्टील उद्योगों के दरों में 5 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई नई दरें एक अप्रैल से ही लागू होंगी। वहीं उपभोक्ताओं को इस बार बढ़ा हुआ बिजली बिल मिलेगा।
नुकसान का किया जिक्र
बिजली की दरों में बढ़ोतरी की घोषणा के दौरान विद्युत नियामक आयोग नुकसान का भी जिक्र किया। कहा कि वर्तमान में वितरण कंपनी लगभग 4388 करोड़ रुपए के घाटे में चल रही है। लिहाजा आयोग के सामने इस नुकसान को भरपाई करने की चुनौती भी है। इसे ध्यान में रखते हुए बिजली बिल के दामों में बढ़ोतरी की गई है।
Previous Articleराजधानी में एक बार फिर नींबू पानी गिरोह सक्रिय !
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
