असम में कई जगहों पर बिजली गिरने, आंधी और भारी वर्षा के चलते दो बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बृहस्पतिवार से असम के कई हिस्सों में ‘बोरदोइसिला’ ने सराबोर कर दिया. राज्य में गर्मियों के मौसम में आंधी के साथ होने वाली वर्षा को ‘बोरदोइसिला’ कहा जाता है. सरकारी बुलेटिन के मुताबिक आंधी और वर्षा के कारण जनहानि होने के साथ-साथ कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये और जगह-जगह पेड़ एवं बिजली के खंभे उखड़ गये. एएसडीएमए के अनुसार शुक्रवार को डिब्रूगढ़ में प्रचंड आंधी के कारण चार लोगों की जान चली गयी. उनमें 12 साल एक बच्चा भी शामिल हैं. प्राधिकरण ने कहा कि बारपेटा जिले में बृहस्पतिवार को आंधी और बारिश के कारण तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी, जबकि गोलपारा जिले में 15 साल के एक किशोर की जान चली गई. बारिश से पिछले दो दिनों में कम से कम 7,378 मकान एवं अन्य ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं. मौसम विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा है कि 17 अप्रैल तक पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने ये बी कहा था कि 17 अप्रैल को नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version