रायपुर। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्थानीय बोली में शैली में योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाएं। उन्होंने लोक कलाकारों से योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिये। विशेष संरक्षित जनजातियों तक उनकी भाषा शैली में योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। आपकों बता दें कि वे आज पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे थे जिसमें उन्होंने यह निर्देश दिये। समीक्षा बैठक के दौरान जो बातें सामने आई है वह यह है कि सतरेंगा एवं गंगरेल डेम में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाई जायेंगी। अमरकंटक जाने हेतु नयी गुणवत्तायुक्त सड़क बनेगी।
स्थानीय बोली में शैली में योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाएं, लोक कलाकारों से योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का निर्देश
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

