पेट्रोल-डीजल के दामों की तरह नींबू की कीमतें भी आसमान छू रही हैं. आलम ये है कि 10 रुपए में 4 मिलने वाला नींबू अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है. ऐसे में नींबू की इस ‘तरक्की’ को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रहने वाले एक शख्स ने अजीबोगरीब प्रदर्शन किया. उसने आदिशक्ति के मंदिर में तंत्र पूजा करते हुए नींबू की बलि चढ़ाई. वाराणसी के चंदवा छित्तूपुर का रहने वाला ये शख्स मंगलवार को बीर बाबा मंदिर पहुंचा और यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने तंत्र विद्या के सहारे नींबू की बलि दे दी.

शख्स ने बढ़ती महंगाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि सरकार कीमतों को नीचे लाने के लिए कुछ नहीं करती, तो फिर तंत्र-मंत्र के सहारे ही महंगाई पर काबू पाया जा सकता है. शख्स ने उम्मीद जताई कि नींबू की बलि देने के बाद शायद महंगाई काबू में आ जाए. उसने आगे कहा कि जब सरकार की नीतियां फेल हो जाती हैं, तो माता रानी ही कोई चमत्कार कर सकती हैं. इसलिए मैं नींबू की बलि चढ़ाने यहां आया हूं. तंत्र पूजा करने वाले इस शख्स ने कहा कि एक नींबू 15 रुपये का बिक रहा है और सरकार कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है. ऐसी विकट स्थिति में मां भगवती एक सहारा हैं. बात अकेले नींबू की ही नहीं है खाने-पीने की हर चीज महंगी हो गई है. अंतरराष्ट्रीय कारणों का हवाला देकर तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दामों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी कर चुकी हैं और आने वाले दिनों में कीमतें और चढऩे की आशंका है. वहीं, सरकार इस मामले पर पूरी तरह खामोश है. वो न तो महंगाई पर कोई बयान दे रही है और न ही इसे कम करने के लिए कोई कार्रवाई करती नजर आ रही है.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version