नवा रायपुर अटल नगर। नवा रायपुर विभाग अध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन श्रम संचनालय में कार्यरत संतोष यदु की आज कोरोना संक्रमित होने से मौत हो गई। छत्तीसगढ़ संचनालय विभाग अध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ इंद्रावती भवन के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं संचार प्रभारी नवीन अग्रवाल ने बताया कि अभी दो दिवस पूर्व ही मुख्य सचिव को इंद्रावती भवन में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते संख्या को देखते हुए इंद्रावती भवन में कोरोना जांच कराने की मांग एवं नवा रायपुर स्थित समस्त कार्यालयों के कर्मचारियों की 30 प्रतिशत ड्यूटी लगाकर कार्य करने ज्ञापन सौंपा गया था। इंद्रावती भवन को लगातार सेनेटाइज करने एनआरडीए के सीईओ को पत्र लिखा गया है तथा इंद्रावती भवन के तीनों प्रवेश द्वार में हाथ धोने हेतु सेनिटाइज मशीन जिसमें हमेशा सैनिटाइजर भरा हो तथा वरिष्ठ कर्मचारियों तथा महिला कर्मचारियों को घर पर रहकर कार्य करने की मांग की गई थी। आज श्रम विभाग के कर्मचारी की कोरोना से मौत होने पर इंद्रावती भवन में हलचल मच गई और सभी कर्मचारियों ने सात दिवस इंद्रावती भवन बंद करने की मांग की गई है जिसके तारतम्य में संगठन द्वारा कर्मचारियों की मांग पर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इंद्रावती भवन को 7 दिनों तक बंद करने की मांग की गई है। मांग करने वालों में संघ के प्रमुख रूप से अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर, सीएल शर्मा, रामसागर कोसले, पीआर अहीर, महासचिव पुरुषोत्तम पमलानी, नवीन अग्रवाल, राजेश वरकड़े, जयंत यादव, आरके अतले, अखिलेश बारीक, मुकेश राजपूत, सुनील भुमरकर, श्रीमती मंजू कुजुर, अल्पना दाऊ गौरी छुरा, एम सी खरे, रजनीश शर्मा, दिलीप बंजारे, महेंद्र यादव अमृता मिश्रा आदि पदाधिकारियों ने मांग की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version