रायपुर। राज्य शासन द्वारा आज यहां जारी आदेश के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के वर्तमान दायित्वों में आंशिक फेरबदल किया गया है। संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण श्री अवनीश शरण को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास अभिकरण का कार्य भी संभालेंगे। इसी तरह राज्य शासन द्वारा संचालक कृषि तथा मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत एलेक्स पाल मेनन विशेष सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम एवं श्रमायुक्त केवल प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version