रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष लॉ.एस.एन. पटेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के आदेश के परिपेक्ष्य में पावर कंपनी के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाना चाहिये। पावर कंपनी के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से श्री पटेल द्वारा पावर कंपनी के मैनेजमेंट को एक ज्ञापन सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड रायपुर के प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि संदर्भित आदेश के तहत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपने अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने के लिए अप्रैल 2022 के वेतन से एनपीएस की कटौती बंद कराकर पुरानी पेंशन योजना को लागू करते हुए जीपीएफ की कटौती शुरू कर दी गई है। लेकिन हमारी पावर कंपनी द्वारा तत्संबंधित कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसके कारण कर्मचारियों अधिकारियों में शंका व्याप्त होती जा रही है। अत: निवेदन है कि यथाशीघ्र उपरोक्तानुसार पुरानी पेंशन योजना लागू की जाये तथा अप्रैल 2022 के वेतन से एनपीएस की कटौती बंद कराकर जीपीएफ की कटौती प्रारंभ करने संबंधी आदेश जारी कराने का कष्ट करें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version