रायपुर। आने वाले महिने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राज्य के सभी विधानसभा में तूफानी दौरा कार्यक्रम तय है। इससे पहले मंत्री डॉ. शिव डहरिया द्वारा नगरीय निकायों का औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के लिए मंत्री डहरिया हेलिकॉप्टर से नगरीय निकायों में उतरेंगे। वे नगरीय निकायों में जनता से सीधा संवाद करेंगे। योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कल से निरीक्षण प्रारंभ होगा।
