तेलीगुंडरा (पाटन)। रानीतराई महाविद्यालय का नाम दानवीर दाऊ रामचंद्र साहू के नाम किये जाने का विरोध करने वालों की निंदा साहू समाज ने की है। आपको बता दें कि विगत दिनों तेलीगुंडरा में आयोजित विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साहू समाज की मांग पर शासकीय नवीन महाविद्यालय रानीतराई (पाटन) का नाम ग्राम तेलीगुंडरा के ही निवासी दानवीर स्व.दाऊ रामचंद्र साहू के नाम से किये जाने की घोषणा की गई थी। इसके लिए साहू समाज द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया था। वहीं बहुजन समाज पार्टी के नेताओं द्वारा विरोध करते हुए नाम परिवर्तन किये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। इससे साहू समाज नाराज हो गया है। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा सोमवार को सोमवार को ओपन हाल का लोकार्पण एवं कृष्ण कर्मा मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के संबंध में कार्यकाारिणी बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में तहसील साहू संघ द्वारा दाऊ रामचंद्र साहू के नाम महाविद्यालय के नामकरण का विरोध करने वाले बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के कृत्य को घृणित मानसिकता का परिचायक बताते हुए निंदा किया है। निंदा प्रस्ताव के बाद तहसील साहू संघ पाटन द्वारा एसडीएम पाटन को निंदा प्रस्ताव का ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मंडी अध्यक्ष अश्विनी साहू, जिला साहू संघ उपाध्यक्ष नंदलाल साहू, तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, खेमलाल साहू, अशोक साहू, धनराज साहू, दिलीप साहू, गंगादीन साहू, किशोर साहू, पूरन साहू, किशन हिरवानी, महेन्द्र साहू, डॉ. गुलाब साहू, डॉ. सुरेश साहू, सरिता साहू, गायत्री साहू, कमलेश्वरी साहू, कालिंदी साहू, हरिशंकर साहू, टेसराम साहू, देवनारायण साहू, देव साहू, अनिल साहू, डुलेश्वर आदि उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version