रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की बैठक आगामी 3 मई को राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दोपहर 12 बजे से रखी है। बैठक में शामिल होने के लिए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह का रायपुर आगमन हो रहा है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सभी सदस्य महिला प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, महिला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, एवं नवनियुक्त महिला प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। सभी सम्मानित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी तय समय में पहुंचे। उक्त जानकारी अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने दी।
राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की बैठक 3 मई को
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

