किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार….जीना इसी का नाम है। दशकों पुराने इस गीत के बोलों को सार्थक करने वाले की आज भी कोई कमी है। विधवा से विवाह रचाने में आज के आधुनिक दौर में भी लोग हिचकते नजर आते हैं। इसके कारण समाज में विधवाओं का विवाह आज भी आसानी से नहीं होती है और फिर पहाड़ जैसी जिंदगी विधवाओं को अकेले ही गुजारना पड़ता है। परंतु बरही के जाने-माने पंडित रतन पांडे के पुत्र रोहित कुमार शर्मा ने समाज के लिए मिसाल कायम किया। युवक रोहित कुमार शर्मा ने अपने विधवा भाभी डोली शर्मा से अपने परिजनों की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान से शादी की। बताया गया कि रोहित कुमार शर्मा के बड़े भाई रवि कांत शर्मा का निधन पिछले वर्ष कोरोना काल के दौरान हो गया था। स्व. रविकांत शर्मा की पत्नी डोली शर्मा एवं उनका एक पुत्र व एक पुत्री है, जिसे रोहित कुमार शर्मा ने अपने कुल खानदान व समाज का मान सम्मान को बरकरार रखने के लिए अपने भाभी डोली शर्मा के साथ विवाह रचाया और अपनाया। मंगलवार को अक्षय तृतीया को धनबाद रोड कोनरा स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह बंधन में बंध गए। उपस्थित परिजनों व ग्रामीणों ने वर वधु को तहे दिल के साथ शुभकामनाएं दी।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

