अक्सर देखा जाता है कि आंधी-तूफान शादी समारोह के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। कुछ इसी तरह का मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा के राया में सामने आया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। रेतिया बाजार में धुड़चढ़ी के दौरान अचानक आई बारिश और ओलावृष्टि से बारातियों के पैर उखड़ गए। ओलावृष्टि के चलते बरातियों ने सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगा दी, लेकिन इस दौरान वे ‘दूल्हे राजा’ को भूल गए। बिगड़े मौसम में फंसा दूल्हा न तो घोड़ी से उतर पाया, नाहीं उसे किसी सुरक्षित स्थान की ओर ले जा पाया। कुछ देर बाद जब मौसम के तेवर ढ़ीले हुए तो लोगों को दूल्हे की याद आई, जिसके बाद दूल्हे को सुरक्षित स्थान पर ले गए। राया के रेतिया बाजार में धुड़चढ़ी के दौरान अचानक आई बारिश और ओलावृष्टि से कार्यक्रम में शामिल लोग इधर-उधर बचने के लिए भाग गए। दूल्हे राजा घोड़ी पर अकेले ही रह गए, बाद में कार्यक्रम में शामिल लोग छाता लगाकर दूल्हे को सुरक्षित स्थान पर ले गए। राया में दोपहर को तेज बारिश के साथ ओले पडऩे से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान सड़कों पर जलभराव हो गया। अचानक आई आंधी के बाद तेज बारिश के साथ ओले पडऩे लगे। ओलो से सड़कें और छतें सफेद चादर की तरह हो गईं। लगभग 15 मिनट तक बारिश और ओलावृष्टि होती रही। अचानक आई तेज आंधी से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। वहीं नौहझील कस्बा में बुधवार को दोपहर 2:15 बजे हल्की आंधी और ओलो के साथ बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। टैंटीगांव व सुरीर क्षेत्र में बुधवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ओले पड़े। कई लोगों के टिनशेड आंधी में उड़ गए। लोगों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। सुरीर व नौहझील क्षेत्र में हुई तेज बारिश से ईंट-भों पर ईंट पथाई के फड़ों में पानी भर गया। इससे फड़ों में सूख रही कच्ची ईंटें गल गईं। भा स्वामियों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बुधवार को अचानक आई तेज आंधी व बारिश के चलते कच्ची ईंटें गल गईं। पथाई फड़ों में बारिश का पानी भर गया। जिला ईंट-भा एसोसिएशन के महामंत्री भानुप्रकाश वार्ष्णेय का कहना है कि मात्र चार माह भे चलने हैं। आज हुई बारिश से भ_ा स्वामियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version