एक शराबी की अजीबोगरीब पीड़ा सामने आई है, उसने अपनी पीड़ा राज्य के गृहमंत्री तक पहुंचा दी। दरसल हुआ यह कि मध्यप्रदेश के उज्जैन में शराब पीने के आदि एक शख्स ने शराब में पानी मिलावट की शिकायत गृहमंत्री से करते हुए ठेकेदार के खिलाफ सख्त करवाई की मांग की है। इतना ही नहीं बल्कि अपनी शिकायत पर जांच होती है तो सबूत के तौर पर शराबी ने शराब के दो क््वार्टर भी बचा कर अपने पास रख लिए है। दरअसल, उज्जैन के बहादुर गंज निवासी लोकेंद्र सोठिया शराब पीने के आदी हैं। लोकेंद्र 12 अप्रैल को क्षीरसागर इलाके में बनी शराब की दुकान से 4 क््वार्टर देशी शराब खरीद कर लाए थे. लोकेंद्र का आरोप है कि पूरी बोतल पीने के बाद भी जब शराब चढ़ी नहीं, तो उन्हें लगा कि इसमें पानी की मिलावट है। इसके बाद दूकानदार से शिकायत की तो दूकानदार ने धमकी दी कि जो बने वो कर लेना उसी वक्त से शिकायत करने का मन बना लिया था। लोकेंद्र ने बताया कि शराब में मिलावट होने की आशंका में 4 में से बचे 2 क््वार्टर को सील पैक ही रहने दिया है जिसे वो सबूत के तौर पर दिखाएंगे। लोकेंद्र ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, उज्जैन पुलिस अधीक्षक और आबकारी विभाग में शराब ठेकेदार के खिलाफ आवेदन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
Previous Articleलॉकडाउन में प्यार-शादी और धोखा देकर फंस गए दरोगा
Next Article भेंट-मुलाकात अभियान: कुदरगढ़ में शीघ्र बनेगा रोप-वे
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
