शादी का कार्ड बांटने की बात कहकर घर से निकली लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के संग एक खौफनाक कदम उठा लिया। हुआ यूं कि लड़की और लड़का अचानक ट्रेन के सामने कूद गये। मामला मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ का है। लड़की की शादी कहीं और होने वाली थी वह उसी शादी के कार्ड बांटने का कहकर घर से निकली थी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि रजनी सेन की शादी इसी महीने की 14 तारीख को थी। घर में शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं. मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। रजनी की शादी की रस्मों की तैयारी चल रही थी। इस बीच शनिवार दोपहर रजनी ने घरवालों से कहा कि वह शादी के कार्ड बांटकर आती है। शनिवार दोपहर 1 बजे के वह घर से अकेली निकल गई। लेकिन, शाम तक रजनी घर नहीं लौटी तो घरवाले परेशान हो गए. घरवाले उसे ढूंढने निकले ही थे कि इस बीच उसकी मौत की खबर आ गई।
शादी का कार्ड बांटने कहकर घर से निकली लड़की ने बॉयफ्रेंड संग उठाया ये कदम
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
