आज सुबह नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर ट्राली और ट्रेलर में हुई जबर्दस्त भिड़ंत में 4 बारातियों की मौत हो गई। घटना में करीब 13 लोगों के घायल होने की खबर मिली है। यह हादसा राजस्थान के कोटा संभाग के बारां शहर के पास से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुआ। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि राजमार्ग से गुजर रहे लोग उसे देखकर कांप उठे। पुलिस के अनुसार हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मंगलवार को सुबह हुआ। यहां शादी समारोह में शामिल होकर बाराती एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर बटावदा गांव से अंता थाना इलाके में हनुवतखेड़ा गांव लौट रहे लोग थे। इस ट्रैक्टर ट्रॉली में 2 दर्जन से ज्यादा महिलायें, छोटे बच्चे और पुरुष सवार थे। इसी दौरान शहर के समीप निर्माणाधीन जैन तीर्थ के सामने इस ट्रैक्टर ट्रॉली को एक ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। भीषण हादसे की सूचना मिलते ही तीन एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद घायलों को लेकर बारां जिला अस्पताल पहुंची। वहां 3 महिलाओं समेत एक पुरुष को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में रामकरण सैन समेत भूली बाई, चंद्रकला और सुशीला बाई शामिल हैं। अन्य 13 घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. फिलहाल कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

