रायपुर। उतई (दुर्ग), तुलसी चौरा लोककला मंच उतई के निर्देशक छतीसगढ़ अंचल के लोककला साधक सीने कलाकार जीपी रजक का निधन गत रात्रि 12 बजे हथखोज पारा उतई में हो गया। वे 81 वर्ष के थे व बीएसपी से रिटायर्ड कर्मचारी थे। जिनका अंतिम संस्कार आज 14 मई की दोपहर 12 बजे मुक्ति धाम उतईनगर में किया जायेगा। उनकी अंतिम यात्रा हथखोज पारा उतई रजक निवास से बाजार चौक होते हुए मुक्तिधाम उतई के लिये निकलेगी। वे छग की सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती रजनी रजक, उपासना रजक, संगीत रजक व हरीश रजक के पिता व सुरेन्द्र रजक के ससुर थे। धोबी समाज के एक अपूरणीय क्षति है। इनके निधन पर छतीसगढिय़ा सर्व समाज प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, महासचिव उमाकांत वर्मा, प्रवक्ता चंद्रभूषण वर्मा, यशवंत यादव, दिनेश निर्मलकर ने सादर श्रद्धांजलि अर्पित किया है।
छतीसगढ़ अंचल के लोककला साधक जीपी रजक का निधन, छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज ने दी श्रद्धांजलि
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

