सोशल मीडिया पर आजकल खूब शादी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल ही में मिली जानकारी के तहत महाराष्ट्र के अकोला में ऐसी अनोखी शादी हुई, जिसमें दूल्हा दुल्हन के बेटे, बेटियां, बहुएं, दामाद, नाती, पोती भी शामिल हुए। जी हाँ और सभी इस शादी के मौके पर जमकर जश्न मनाए। इस समारोह में शामिल होने आए मेहमानों का जबरदस्त स्वागत भी हुआ। परिवार के सभी लोग इस शादी से काफी खुश नजर आए। जी दरअसल, यहां के पूर्व राज्य मंत्री और उनकी पत्नी की शादी की 41वीं सालगिरह थी और इस मौके पर उनके बेटे ने पूरी शादी समारोह जैसी व्यवस्थाएं कीं। समारोह में तमाम लोग भी शामिल हुए। मिली जानकारी के मुताबिक, अकोला के पूर्व राज्य मंत्री गुलाबराव गावंडे और उनकी पत्नी आशा ताई की शादी की 41वीं सालगिरह थी। वहीं इस मौके को यादगार बनाने के लिए गुलाबराव के बड़े बेटे संग्राम गावंडे ने कुछ अलग हटकर तैयारी की। बेटे, बेटियों, दामाद, बहू और पोते-पोतियों ने इसके लिए सभी रिवाजों का पालन किया। शादी के लिए गुलाबराव गावंडे जब दूल्हा बने तो उन्हें घोड़ी पर बैठाया गया और वह अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे। लाल जोड़े में उनकी दुल्हन भी सजी-संवरी थी। आप सभी को बता दें कि दूल्हा गुलाबराव 68 साल के हैं, जबकि उनकी पत्नी यानी दुल्हन 58 साल की हैं। जी हाँ और अब इस अनोखे ब्याह के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। बेटे-बेटियों का कहना है कि जब वे छोटे थे तो मम्मी-पापा की शादी के फोटो देखा करते थे। फिर एक बार बड़े बेटे ने बचपन में सवाल किया था कि आप दोनों ने अपनी शादी में हमें क्यों नहीं बुलाया। इस पर पूरे परिवार की हंसी फूट पड़ी। उसके बाद से ही उनके मन में था कि वे अपने माता-पिता के लिए ऐसा ही भव्य आयोजन कभी रखेंगे। संग्राम ने कहा कि इस समारोह को आयोजित करवाकर मैं अपनी एक ख्वाहिश को पूरी कर पाया हूं। इस समारोह में मेरे सभी परिचित, दोस्त और तमाम रिश्तेदार भी शामिल हुए।
68 की उम्र में दूल्हा बना ये मंत्री, शादी में शामिल हुए बेटा-बेटी और दमाद
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
