पाटन। पाटन नगर में 20 वर्षो से संचालित आर्यावर्त हॉयर सेकंडरी स्कूल ने विगत कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में गौरव हासिल करते हुवे इतिहास रचा है। बीते 2018 के सत्र में 12 वी बोर्ड में विद्यालय की छात्रा कु यशस्वी वर्मा पिता संतोष वर्मा ने 5 वा स्थान हासिल कर परिवार एवम् विद्यालय को गौरवान्वित किया था। वहीं 2022 के हायर सेकेण्डरी परीक्षा (12वी) बोर्ड में अमन कश्यप / पिता महेन्द्र कश्यप, ग्राम चंगोरी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे छग प्रदेश में दसवां स्थान हासिल करते हुवे परिवार, समाज, विद्यालय एवम् पूरे पाटन क्षेत्र को गौरवान्वित कर इतिहास रचा है। इस प्रकार आर्यावर्त हायर सेकेण्डरी स्कूल पाटन जिला दुर्ग का हाई स्कूल, एवम् हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा । 10 वी बोर्ड में कुल 22 छात्र/छात्राए सम्मिलित हुए जिसमे 17 प्रथम श्रेणी एवम् 5 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए जिसमे साहिल वर्मा पिता महेश वर्मा चंगोरी ने 95 प्रतिशत प्राप्त कर कक्षा में प्रथम एवम् अंजली कश्यप पिता महेन्द्र कश्यप चंगोरी ने 94.5 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा तुमिका साहू पिता लव कुमार साहू तीसरे स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी परीक्षा 12 वी बोर्ड में कुल 21 छात्र छात्राए शामिल हुए जिसमे 15 प्रथम श्रेणी एवम् 6 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिसमे अमन कश्यप पिता महेन्द्र कश्यप ने 94.2 प्रतिशत प्राप्त कर कक्षा में प्रथम तथा कु आल्या बिजौरा पिता विनोद बिजौरा ने 91.2 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। उत्तीर्ण समस्त विद्यार्थियों को जितेन्द्र वर्मा स्थायी सचिव भाजपा विधायक दल ने बधाई प्रेषित किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शाला प्रबन्धन समिति नवसृजन बहुआयामी शिक्षण संस्थान पाटन के अध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, अजय सिंगोर, विनोद साहू, प्राचार्य हेमलता वर्मा प्रधान पाठक नारद सेन, जयप्रकाश साहू, संकल्प चंद्राकर, प्रदीप वर्मा, भूपेंद्र धुरन्धर, सागर सोनी, सहित समस्त शिक्षकों ने बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version