राज्य के कई जिलों में इन दिनों बिजली की किल्लत मची हुई है। यहां बिजली चोरी की शिकायतें भी खूब मिल रही हैं। ऐसे में पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए “कुंडी हटाओ अभियान” शुरू किया गया है। पीएसपीसीएल से जुड़े इनफोर्समेंट विंग ने 13 और 14 मई को 3035 बिजली कनेक्शन चेक किए। जिनमें से 120 उपभोक्ता चोरी की बिजली इस्तेमाल करते और 464 कई तरह से बिजली चुराते पाए गए। पीएसपीसीएल के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि, विभिन्न स्थानों पर बिजली चोरी पर 88.18 लाख जुर्माना किया है। गिल रोड स्थित थाने में चल रहे 20 किलोवाट के लोड को बाहर से जाती तार को टेप करके की जा रही बिजली चोरी करने पर 8 लाख का जुर्माना लगाया गया है। स्पोक्सपर्सन ने कहा कि, जब जांच टीमें सब डिवीजन (अमृतसर) अधीन एक नंबर डेरा (सरहाला नजदीक जैनतीपुर) पर चेकिंग कर रही थीं, तो पाया कि डेरे का सारा 29.278 किलोवाट लोड डेरे के बाहर लगे 25 ्यङ्कड्ड ट्रांसफार्मर से एक केबल डालकर मीटर को बाइपास करके सीधी कुंडी से चलाया जा रहा था। जिसके लिए उपभोक्ता पर 4.34 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। उसी प्रकार पंजाब में डेरा बाबा लाल सिंह भाईरूपा (रामपुरा फूल) के डेरे में टफ केबल के द्वारा बिजली चोरी की जा रही थी। पीएपी कॉम्प्लेक्स-जालंधर की कालोनी में 23 घर चोरी की बिजली इस्तेमाल करते थे, उन पर भी 6.23 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह पंजबा के जमालपुर, लुधियाना में एक धार्मिक स्थल पर 25 एमएम की केबल के साथ सीधी कुंडी डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इसके लिए उपभोक्ताओं पर 9.43 लाख जुर्माना लगाया गया। साथ ही 70,000 रुपए की कम्पाउंडिंग फीस ली गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version