पत्नी ठीक से साड़ी नहीं पहन सकती, न चल सकती है और न ही ठीक से बात कर सकती है.. सुसाइड नोट में ऐसा लिखकर एक शख्स के द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का है जहां 24 वर्षीय एक व्यक्ति की अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या करने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने यह दावा करते हुए कि खुदकुशी की घटना को अंजाम दिया कि वह अपनी पत्नी से नाखुश था. मुकुंदवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुकुंदनगर निवासी समाधान साबले ने सोमवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली। मुकुंदवाड़ी पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने दावा किया है कि उसकी पत्नी ठीक से साड़ी नहीं पहन सकती, न चल सकती है और न ही ठीक से बात कर सकती है। पुलिस ने आगे कहा कि व्यक्ति ने छह महीने पहले ही महिला से शादी की थी, जो उससे छह साल बड़ी थी, उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version