छुरा। छत्तीसगढ़ में पहली बार युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन किया जा रहा है। इस चुनाव में 18वर्ष से 35 वर्ष के युवा ही हिस्सा ले सकेंगे। यूथ कांग्रेस के चुनाव चार पदों के लिए होंगे। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, और विधानसभा अध्यक्ष के लिए होंगे। गरियाबंद जिला से प्रदेश स्तर के चुनाव में प्रदेश महासचिव पद के लिए केवल युवा नेता आकाश दीक्षित ही चुनाव मैदान में है। जिनका लाभ उन्हें एकतरफा मिल रहा है। युवा अधिवक्ता आकाश दीक्षित वर्तमान में प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव पद पर कार्यरत है। सहज ,सरल और मिलनसार,जुझारू व्यक्त्वि के धनी श्री दीक्षित प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता से अच्छे सबंधों लाभ मिलेगा। गरियाबंद जिला के छोटे ब्लॉक छुरा से अपने संघर्ष और काबिलियत से बहुत ही कम समय मे आकाश ने बड़ी मुकाम हासिल किया है। युवाओं में उनकी व्यवहार कुशलता से अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल किया है। जरूरतमन्दों के मदद के लिए हमेशा तत्पर आकाश दीक्षित पेशे से अधिवक्ता है। उच्च शिक्षित युवा ही समाज और देश की तरक्की में रीढ़ की हड्डी हैं जो देश की तरक्की में अपना अमूल्य योगदान दे सकते है। गरियाबंद जिला से एक मात्र प्रदेश युवा कांग्रेस उम्मीदवार होने के कारण युवाओं का अपार जनसमर्थन आकाश दीक्षित को मिल रहा है, उनका बैलट नम्बर 123 हैं। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा आकाश दीक्षित के पक्ष में ऑनलाइन वोटिंग की अपील किया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस का ऑनलाइन चुनाव: गरियाबंद जिला से एकमात्र उम्मीदवार आकाश दीक्षित को मिल रहा अपार जनसमर्थन
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

